1. हिन्दी वाणी (केन्द्रीय
इलेक्ट्रॉनिकी अभियांत्रिकी शोध संस्थान, नई दिल्ली)
असीमित हिन्दी शब्दावली का पाठ से वाक् परिवर्तन सॉफ्टवेयर
है जो डॉस प्लेटफॉर्म के लिए 'अल्फा वर्जन' है । इसमें हिन्दी
एडीटर की सहायता से पाठ-प्रलेख जेनरेट किया जाता है जो स्की
मानक के अनुरूप्ा होता है । निवेशित शब्दों को पार्सर की
सहायता से अक्षरों में विभाजित किया जाता है । नियमों की
सहायता से गुणत्ता अभिलक्षणों को उनपर आरोपित किया जाता
है । इसके बाद वाक् के गुणत्ता अभिलक्षणों जैसे अनुतान,
बलाघात तथा काल पैटर्नों में सुधार लाया जाता है । 'कैसकेड
पैरेलेल फॉरमेंट' संश्लेषक की सहायता से वाक् संश्लेषण किया
जाता है । स तंत्र के प्रमुख अवयव निम्नलिखित हैं :
शब्द पार्सर
कनकैटेनेटर
प्राचलिक डेटाबेस
ज्ञान आधारित (बारंबारता तथा कालावधि के नियम)
स्वर गुणत्ता प्रबंधक
'क्लाट' संश्लेषक
डी/ए परिवर्तक
इस सॉफ्टवेयर का प्रयोग दृष्टि-अपंगों की सहायता तथा सूचना
प्राप्ति के लिए किया जा सकता है । इस तंत्र को 'विंडो'
परिवेश में प्रस्तुत किया जाता है तथा अच्छी गुणवत्ता वाले
वाक् निर्गत के लिए 'छंदशास्त्र' के नियम जोड़े जा रहे हैं
।
2. देवनागरी आप्टीकल कैरेक्टर पहचान - सी-डैक, पुणे
निम्नलिखतइनपुट डिजाइन पैरामीटर के साथ ओसीआर सॉफ्टवेयर
विकसित कर लिया गया है :
300 तथा 600 डी.पी.आई.रेजुल्यूशन का प्रयोग करते हुए
लेजर प्रिंटिड रेस्टर स्कैन इमेज फाल
राज तथा डी.वी.सुरेख फोंट
2, 14, 16, 18, 20, 24, 28, 32, 36, 40 तथा 48
एच.पी. डेस्क स्कैन- 4सी स्कैनर का प्रयोग करते हुए
300 तथा 600 डीजीआइ स्कैनिंग श्याम श्वेत 8 बिट.
बी,एम.पी. फाइल फॉर्मेट
इसमें शिरोरेखा आधारित पद्धति अपनाई गई है । उच्च, माध्यमिक
तथा निम्न संशोधकों के नाम वाले डेटाबेस के तीन सैट जेनरेट
करने के लिए विखंडन (सैग्मेंटेशन) नति सुधार (टिल्ट करेक्शन)
तथा अभिलक्षण निष्कर्षण (फीचर एक्शट्रैक्शन) के लिए 'एल्गोरिद्म
' का अविष्कार कर लिया गया है ।
3. जेबी अनुवादक - सी-डैक, पुणे
स्थानीय लोगों के साथ संप्रेषण स्थापित करने के उद्देश्य
से जेबी अनुवादक विदेशी पर्यटकों के लिए एक उपकरण है ।
इसके माध्यम से चुनी हुई भाषाओं में लिपि तथा ध्वनि दोनों
में तत्काल अनुवाद किया जा सकता है ।
इसमें सार्वजनिक सुविधा के विभिन्न स्थानों में यात्रियों
के द्वारा प्रयुक्त मानक पदबंधों को संचित किया जाता है
। यह कैलकुलेटर/कैसियो डायरी की तरह दिखता है जिसमें एक
लघु कुंजीपटल और एलसीडी प्रदर्शन यूनिट होता है । यह एक
पेंसिल बैटरी पर चलता है । गाड़ी, जलपानगृह, सहायता/आपातसेवा,
खरीदारी, गृह/गृह व्यवस्था, अभिवादन, टेलीफोन/डाक, दिशा
संकेत, समाजीकरण, यात्रा, अवकाश, पर्यटन, होटल, चिकित्सा,
विधि, व्यापार, तकनीकी शब्दावली संबंधी कोटियों में भाषिक
पदबंधों का चयन किया गया है । यह प्रमुख भारतीय भाषाओं जैसे
हिन्दी, तमिल, मलयालम, कन्नड़, तेलुगु, बंगाली, उड़िया में
अंग्रेजी के इंटरफेस के साथ तैयार किया जाएगा । जेबी अनुवादक
के अभिलक्षण इस प्रकार हैं :
भाषिक अनुवाद
भाषाई पदबंध
सुरक्षा लाक के साथ व्यक्तिगत डेटा
पता तथा फोन डायरी
मुद्रा परिवर्तक
कैलकुलेटर
विश्व समय घड़ी
उपभोक्ता सूचना
खेल
प्रौद्योगिकी की संभाव्यता स्थापित करने के उद्देश्य से
3000 शब्दों तथा 300 पदबंधों के द्विभाषिक कोश वाले हिन्दी
के जेबी अनुवादक का विकास किया जा चुका है ।
|