सीडैक-जीआईएसटी (जिस्ट) योगेश एन – ओपन टाइप, देवनागरी लिपि के लिए एक ओपन टाइप फॉन्ट है, जिसका विकास सी-डैक के जीआई एस टी ग्रुप द्वारा हुआ है। देवनागरी लिपि में लिखित हिंदी, कोंकणी, मराठी आदि भाषाओं में इसी फॉन्ट का प्रयोग हुआ है। देवनागरी लिपि की मुख्य विशेषताएँ –यथा- ‘रेफ’, ‘रकार’, ‘अखंड (संयुक्त)’, ‘नुक्ता’, वर्णों का पुनः अनुक्रम तथा पुनः स्थिति, निम्न बेस फार्म, अर्द्ध-फार्म इस फॉन्ट पर लागू होती हैं। सर्वोत्तम निष्पादन प्राप्त करने के लिए इस फॉन्ट के ग्लिफ सेट को श्रेष्ठ रूप में निर्मित किया गया है। इस दस्तावेज में इस फॉन्ट द्वारा प्रदान की गई विभिन्न विशेषताओं की सूची दी गई है। विषयवस्तु के निर्माण एवं प्रदर्शन के प्रयोजन से इस फॉन्ट का विकास सुदर ढ़ंग किया गया है। फॉन्ट के ग्लिफ़ की आकृतियों की एकरूपता के कारण फॉन्ट की पठनीयता बहुत अधिक बढ़ गई है। यह फॉन्ट जोड़ने योग्य है अर्थात इस फॉन्ट का प्रयोग कर स्थायी वेब सामग्री विकसित की जा सकती है तथा डाउनलोड किए बिना ब्राउज़र में दर्शाया जा सकता है।
संभावित लक्ष्य अनुप्रयोग क्षेत्र
• भारतीय भाषा में वेब सामग्री का विकास करना।
• भारतीय भाषाओं को बढ़ावा देने के लिए डेस्कटॉप अनुप्रयोग का विकास करना।
• यूनीकोड पर आधारित भारतीय भाषा सर्च इंजन का विकास करना।
• विभिन्न भाषा उपकरणों के लिए भारतीय भाषा समूह का विकास करना।
अपेक्षाएँ
|
प्लेटफॉर्म |
विंडो 2000/एक्स पी |
डाउनलोड |
फ़ाइल साइज़ |
733 KB अनुमानतः |
सहयोगी संस्था |
|